प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- कुंडा कोतवाली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय पहुंचे। सीओ शिव नारायण वैश के साथ वह फरियादियों की शिकायतें सुनते रहे। समाधान दिवस में आए सात शिकायती पत्र में सर्वाधिक भूमि विवाद के रहे जिसमें राजस्व कर्मियों और पुलिस की टीम एएसपी ने मौके पर भेजा। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार पाण्डेय, अपराध निरीक्षक संजय सिंह आदि मौजूद रहे। बाबागंज संवाद के अनुसार संग्रामगढ़ थाने में एसओ मनोज कुमार तोमर ने समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। मिली चार शिकायतों के निस्तारण को हल्के के दरोगा और राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर मौके पर भेजा। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में भूमि विवादों की शिकायतें छाईं, डीएम-एसपी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

हिंदी हिन्...