चंदौली, मार्च 28 -- सकलडीहा। भाकपा माले की ओर से सलेमपुर गांव में बीते 23 मार्च से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना जारी है। शुक्रवार को वक्ताओं ने बिजली, सड़क, उत्सव लॉन निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर धरना पर बैठे है। मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत पवन दूबे, सचिव संदीप गौतम सहित डॉ. उमानाथ चौहान, तूफानी गोंड, मुन्नीलाल, राजेश गिरी, राजू, नगीना, रामराज, शिवपूजन, चंपा, दीपक, गुड्डू बनवासी, मुन्ना, रामजनम, शिवपूजन चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...