दरभंगा, सितम्बर 25 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। मिल्लत कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनएसएस के उद्देश्य, समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण, अनुशासन एवं युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने सेवा, सहयोग एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।एनएसएस यह भी पढ़ें- Darbhanga News: छात्राओं के बी...