हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। भारत विकास परिषद का अध्यक्ष समाजसेवी और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले राजीव मोहन अवस्थी और सचिव श्रवण मिश्र राही को निर्विरोध चुना गया है। त्रैमासिक बैठक के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि समाज हित में भारत विकास परिषद निरंतर सक्रिय योगदान देता रहेगा। परिषद के संरक्षक डॉ. एपी सिंह ने कहा कि आने वाले समय में सेवा कार्य और अधिक प्राथमिकता से कराए जाएंगे। डॉ. सुरेश अग्निहोत्री ने बताया कि परिषद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुसांगिक संगठन है। बच्चों के मन में देश प्रेम की भावना पैदा करने के लिए पूरे वर्ष कार्य करता है। निवर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्र ने कहा कि नई टीम को वह पूरा समर्थन देंगे। कार्यक्रम का संचालन गौरव भदौरिया ने किया। रमेश चंद्र शुक्ला, डॉ. अजय अस्थाना, डॉ. देवेंद्र शुक्ला, डॉ....