भागलपुर, जून 8 -- नवगछिया, निज संवाददाता। क्षेत्रीय सम्मेलन, मकन्दपुर चौक के पास एक पैलेस में दधिचि देहदान समिति, भारत विकास विकलांग न्यास, बिहार प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का नवगछिया समिति द्वारा स्वागत और अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री निर्मल जैन ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गान के साथ किया। जिससे पूरा वातावरण राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत हो गया एवं भारत माता की गूंज से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- समाज सेवा ही सच्ची देशभक्ति : गंगा प्रसादसमाज सेवा का महत्व महासचिव पद्मश्री विमल जैन ने कहा कि रक्तदान, अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, युवाओं को इसे सामाजिक जिम्मेदारी मानकर आगे आना चाहिए। वहीं मुख्य अतिथि सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने बताया कि समाज सेवा ही सच्ची देश भक्ति है। अंगदान, नेत्रदान व देहदान क...