बांका, अप्रैल 2 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज के चटमा बाजार निवासी ऋषि कुमार सिंह (42) का निधन 31 मार्च को आवास पर अचानक दम टूट गया। मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। विशेषकर गांव के युवक काफी मर्माहत हो गए। समाचार पाकर उनके घर पर शोकाकुल युवकों की भीड़ बढ़ने लगी। सभी शोक विह्वल थे। वे विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। तभी एकाएक दिवंगत होने का समाचार फैल गया। गांव में आयोजित शादी- विवाह एवं श्राद्ध के अवसर पर वे हर व्यक्ति के घर में उपस्थित होकर अनवरत सेवा में लगे रहते थे। अपनी सेवा के कारण वे गाव में लोकप्रिय थे। उनके व्यवहार और कार्य से सभी हमेशा खुश रहते थे। दुर्गा पूजा तथा काली पूजा के अवसर पर मंदिर में निष्ठापूर्वक सेवा देते थे। ऋषि कुमार सिंह के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। ऋषि कुमार सिंह सेवा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.