वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। इनरव्हील क्लब सृष्टि की ओर से ओसीवी (ऑफिसियल चेयर विजिट) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर प्रिया नारायण का स्वागत किया गया। उन्होंने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सदस्यो को आगे भी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को समाज सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। क्लब की अध्यक्ष सोनिया शाह ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सचिव यामिनी अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रिया ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। सरोजिनी महापात्र, जयंती सामंता, सुधा, प्रतिभा, संगीता, छवि, स्नेहा, प्रियंका, स्नेह भसीन,ज्योति गुप्ता मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...