गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। पीजी कालेज के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन मंगलवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डा. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से छात्रों में अनुशासन और सामुहिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। शिविर में छात्राओं ने 'मतदाता जागरूकता' अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना की थीम पर आधारित शानदार रंगोली सजाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। आयोजित शिविर में सातों दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे भाषण, निबंध लेखन और रंगोली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को प्...