जहानाबाद, अप्रैल 12 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के मीरा बिगहा स्थित एक निजी स्कूल परिसर में समाज सुधारक ज्योतिबा फुले एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन पर पर चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकरवादी समाज मंच जहानाबाद के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारत में समाज सुधार के क्षेत्र में ज्योतिबा फुले और बाबा साहब के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। दोनों महापुरुष समता मूलक समाज के पक्षधर थे। उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। विकास के लिए समानता और बंधुत्व आवश्यक है। इस मौके पर धम्म शिक्षक राजेश बौद्ध, डॉ उषा बौद्ध, सुमन सिद्धार्थ, किसान नेता जगदीश प्रसाद, अधिवक्ता दिनेश कुमार, अरविंद कुमार, विपिन कुमार, अरुण कुमार, लाला खा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्...