मुरादाबाद, फरवरी 1 -- जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को संत नरहरी सिंह दास (सोनार) और संत गुरु रविदास जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने संत रविदास एवं संत नरहरी सिंह दास के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दोनों संतों को शताब्दी का महान संत, समाज सुधारक और कवि बताया। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों और जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया। इन महापुरुषों ने अपनी शिक्षाओं, उपदेशों और भक्ति के माध्यम से लोगों को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनका मानना था कि सभी मनुष्य समान हैं और किसी भी व्यक्ति को जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर छोटा-बड़ा नहीं समझना चाहिए। वेदप्रकाश सैनी, वसीम कुरैशी, लाखन सिंह सैनी, तुषार रस्तोगी, प्रेमबाबू बाल्मीकि, लुकमान खान, अशोक...