सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- शिवहर। भाजपा के जिला इकाई द्वारा शनिवार को पार्टी कार्यालय में समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह तथा अन्य कार्यकत्ताओं ने महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा फुले के विचारों को अपनाकर ही समाज में समरसता और विकास लाया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महात्मा फुले द्वारा शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो कार्य किए वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर पार्टी नेता संजीव कुमार पांडे , भाजपा प्रदेश...