बरेली, फरवरी 7 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता गोदान एक ऐसी फिल्म है, जो समाज एवं संस्कृति से जुड़ी है। फिल्म में एक ऐसी वैज्ञानिक के जीवन की कहानी है, जिसके जीवन में गौ माता का प्रवेश से उसकी जीवन शैली ही बदल जाती है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बरेली के फिनिक्स मॉल में गोदान फिल्म को देखा। मेयर डाक्टर गौतम के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने फिल्म को देखा और प्रसंशा की। मेयर ने कहा, गोदान फिल्म एक सामाजिक सांस्कृतिक चेतना से जुड़ी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सचान ने बताया, गोदान फिल्म 6 फ़रवरी को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है यह फ़िल्म भारतीय संस्कृति, गौ-माता के महत्व और जीवन मूल्यों पर आधारित है। फ़िल्म केवल मनोरंजन ही नहीं है, बल्कि एक सामाजिक और सां...