बस्ती, अप्रैल 11 -- दुबौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। दुबौलिया कस्बे के राम विवाह मैदान में शुक्रवार को निषाद समाज महाराज गुह्यराज निषाद की जयंती मनाई। काफी संख्या में जुटे लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि संतकबीरनगर के सासंद लक्ष्मीकांत ऊर्फ पप्पू निषाद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज गुह्यराज निषाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि महाराज गुह्यराज निषाद को भगवान श्रीराम का अनन्य सखा और सेवा व समर्पण का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने वनवास काल के दौरान राम-लक्ष्मण और माता सीता को गंगा पार कराया था। आज यह समाज उपेक्षा का शिकार है। हमें अपने अधिकार और हक के लिए आगे आना होगा। भले हम नदियों के किनारे खेती किसानी करते हैं, ‌लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा जरूरी दें। जब हमारा समाज शिक्षित होगा तभी हमें अपना ...