लखनऊ, सितम्बर 27 -- ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स की ओर से रविवार को गोमतीनगर विशाल खंड स्थित सीएमएस के सभागार 48 वां वर्षगांठ मनाया गया। इस दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में मानवतावाद, शांति और नैतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए मानव जाति के लिए योगदान देने वाले सम्मानित हुए। इस बीच सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता स्वर्गीय भव्य निधि शर्मा की स्मृति में एक सम्मेलन और पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया, जिसका मुख्य विषय मानवतावाद, शांति और राष्ट्रवाद रहा। अखिल भारतीय बुद्धिजीवी सम्मेलन में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राकेश शर्मा, पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय सुरेश अग्रवाल, बीआर हुंडई से अनुश्री, सह संयोजक एआईसीओआई अभय निधि ने लोगों को सम्मानित किया गया। मेरठ की ब्रह्मचारिणी, पराविद्, आध्यात्मिक मार्ग दर्शक, अंक ज्योतिषी, समाजसेवी पूनम उज...