अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस पर जिले में श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम संजीव रंजन ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं सामाजिक न्याय की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करें। इस दौरान समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट पटल कार्मिकों ने भी पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया और उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।विकास यह भी पढ़ें- बाबा स...