बदायूं, जून 6 -- बिल्सी। गांव गुधनी के आर्य समाज के यज्ञ महोत्सव 2025 का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा से किया गया। एसडीएम रिपुदमन सिंह तथा सीओ संजीव कुमार सिंह एवं पूर्व चैयरमेन अनुज वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से पांच सौ पौधे महिलाओं और बेटियों को भेंट किए। एसडीएम ने कहा कि उत्सव हमें उल्लास से भरते हैं, समाज में समरसता तथा ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। आर्य समाज के सदस्यों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया तथा देश के लिए कुर्बानियां दी। सीओ संजीव कुमार सिंह ने कहा पर्यावरण के लिए पौधारोपण तथा यज्ञ से बढ़कर कोई दूसरा उपाय हो ही नहीं सकता। शोभायात्रा में महिलाएं कलश और पौधे लेकर चल रही थी। शोभायात्रा में आचार्य संजीव रुप, महीपाल सिंह, अगरपाल सिंह, प्रश्रय आर्य, बद्रीप्रसाद आर्य, लिटिल आर्य, विशेष आर्य, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.