आरा, अप्रैल 1 -- -जगजीवन कॉलेज एनएसएस इकाई का सात दिवसीय आवासीय शिविर शुरू आरा, निज प्रतिनिधि । जगजीवन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सात दिवसीय आवासीय शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ आभा सिंह ने किया। महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए चंदवा गांव स्थित बाबू जगजीवन राम जी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम स्थल की साफ़ - सफाई की गई। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में स्वयंसेवकों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही छात्र- छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के मोटो -" नॉट मि बट यू" का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को पूरी लगन, निष्ठा और सम्पूर्ण समर्पण के साथ किया जाय तो ...