बक्सर, जनवरी 31 -- पेज- युवा की लीड राजकीय इंजीनियरिंग किॉलेज में शनिवार को कार्यशाला हुआ आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को लैंगिक समानता के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी फोटो संख्या- 29, कैप्सन :- शनिवर को इंजीनियरिंग कॉलेज में भाग लेते छात्र बक्सर, निज प्रतिनिधि। शहर के इटाढ़ी रोड स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को छात्रों को सामाजिक रूप से जागरूक व संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक जुटे हुए थे। इस दौरान छात्रों को बाल यौन शोषण से जुड़े व्यवहार, उसकी पहचान, रोकथाम के उपाय व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पास्को ऐक्ट) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही कार्यशाला में लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।...