प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड बैच 2022 के प्रशिक्षुओं के लिए शुक्रवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शीर्ष 15 प्रशिक्षुओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह केवल प्रमाण-पत्र वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक नवीन एवं सार्थक पहल है, जो प्रशिक्षुओं के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।उन्होंने प्रशिक्षुओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कक्षा-अध्यापक डॉ. अब्दुल मोही, अखिलेश सिंह, सुरभि सिंह, ऋचा राय, विपिन कुमार, विवेक त्रिपाठी, डॉ. अंबालिका मिश्रा एवं पंकज कुमार यादव रहे। संचालन डॉ. प्रसून कुमार सिंह एवं वीरभद्र प्रताप ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...