श्रावस्ती, मार्च 7 -- श्रावस्ती,संवाददाता। अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग एल वेंकटेश्वर लू एक दिवसीय कार्यक्रम में श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में आयोजित कर्मयोग, मद्य निषेध एवं विकसित भारत संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही तीन बच्चों को राप्ती नदी में डूबने से बचाने वाले मंगली प्रसाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अपर मुख्य सचिव के श्रावस्ती पहुंचने पर डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय,एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा अमरनाथ यति ने स्वागत किया। इसके बाद कर्मयोग, मद्य निषेध एवं विकसित भारत संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में अपर मुख्य सचिव ने विभिन्न अधिकारियों और प्रबुद्धजनों के साथ नशा मुक्त और आध्यात्मिक रूप से सशक्त राष्ट्र के माध्यम से 2047 तक विकसित भा...