बलरामपुर, अप्रैल 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र पचपेड़वा सभागार में शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी घनश्याम वर्मा, बीईओ गैसड़ी शमशेर बहादुर सिंह और जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उसका ज्ञान समाज को निरंतर दिशा देता है। कार्यक्रम में समीउल्लाह, अतिकुल हसन, राधिका विश्वकर्मा सहित सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र...