पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।लोकसभा क्षेत्र के चकमका गांव में आयोजित बिहार प्रांतीय संतमत सत्संग के 31वें वार्षिक अधिवेशन के समापन समारोह में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, संत समाज और विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु उपस्थित थे। समारोह के दौरान संतों द्वारा भक्ति, ज्ञान और मानव कल्याण से जुड़े प्रवचनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। पप्पू यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को नैतिकता एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने संतमत परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज को जोड़ने और मानवता का संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.