उरई, नवम्बर 9 -- कोंच। नगर के रामगंज बाजार में रविवार को बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के तत्वावधान में महिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राजेश्वरी देवी ने की। जबकि मुख्य अतिथि मीनू पटेल पटेल समाज जिलाध्यक्ष दतिया और विशिष्ट अतिथि अरुणा पटेल, केंद्रीय उपाध्यक्ष बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कुसुम निरंजन ने किया।इस दौरान पर महिलाओं को आगे बढ़ाए जाने पर जोर िदया गया। कार्यशाला आयोजक अर्चना रामबाबू व समिति के संस्थापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यशाला में "बेटी बढ़ाओ अभियान", "शिक्षा और संस्कार", "आर्थिक स्वावलंबन", "स्वास्थ्य जागरूकता" और "सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी" जैसे विषयों पर वि...