बिजनौर, अप्रैल 16 -- नजीबाबाद। साहूजैन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। साहूजैन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन के तहत प्राचार्य प्रो बीएस तोमर की उपस्थिति में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, रोवर- रेंजर तथा महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।महाविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कालेज मे संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर "नारी सम्मान, देश का अभिमान" जैसे नारे लगाए। यह भी पढ़ें- नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक ल...