प्रयागराज, मार्च 8 -- जिला पंचायत सभागार में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्रह्मचारी शाश्वति चैतन्य ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अतुलनीय है और उनके बिना सृष्टि का संचालन संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि नीना श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बस उन्हें आगे बढ़ने के लिए हिम्मत और अवसर की जरूरत है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा ने बताया कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देने से पूरे समाज का विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं संतोष गोंईदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समान अधिकार देने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. सुधा प्रकाश, जया मोहन और किरण बाला पांडे को 'स्त्री शक्ति अवार्ड' से सम्मानित किया ग...