सिमडेगा, जून 20 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को महिला कांग्रेस जिला कमेटी की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रामा खलखो, राष्ट्रीय सचिव सुंदरी तिर्की एवं प्रदेश सचिव सीमा सीता एक्का उपस्थित थीं। मौके पर जोसिमा खाखा ने सभी अतिथियों का पारंपरिक एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामा खलखो ने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता समाज परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। संगठन तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहेगी। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा एवं स्वावलंबन जैसे मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। मौके पर अख्तर खान, अजीत, रजत लकड़ा, समरोम ...