लोहरदगा, अप्रैल 16 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड के दुबांग में मुंडा समाज एवं अन्य समाज के लोगों की बैठक ग्राम प्रधान मनोज मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज में नशापान पर पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया। शादी या छेका में हर घर से एक आदमी की उपस्थिति अनिवार्य की गई। करम पूजा में जो पूजा होने के बाद घर-घर घुमाया जाता है, वह नहीं होगा। सरहुल फूल घर-घर जाकर दिया जाता था, वह फूल एक जगह अखरा में ही बंटेगा। इस प्रस्ताव पर सभी ग्रामीणों ने अपनी सहमती दी।इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज मुंडा, इंदर मुंडा, पूर्व प्रमुख कुडू प्रखंड परिखा मुंडा, झुनुवा मुंडा, हरताल भगत, तेजु मुंडा, संजय तुरी, नारायण कुमार, सनाशमी देवी, मनोज भगत, सोमरी देवी,राजकिशोर लोहरा, संदीप उरांव, ललित मुंडा, हमराज मुंडा, पिंकी देवी, निनता देवी, मंती देवी, जितेश त...