चाईबासा, जून 1 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को हाटगम्हारिया प्रखंड के नुरदा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से किशोरों एवं युवाओं में बढ़ती तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति पर रोक लगाना तथा इसके दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष मो. साकिर तथा डालसा सचिव रवि चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- तंबाकू निषेध दिवस पर मुंगेर न्यायालय परिसर में धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादन स...