रामनगर, मई 1 -- रामनगर। मोहल्ला बम्बाघेर में आयोजित जलसे में उलेमाओं ने लोगों से समाज में कुरीतियों को दूर करने की अपील की। ख्वाजा नोजवान कमेटी की ओर से आयोजित जलसे में बतौर मुख्य अतिथि मुफ्ती अशरफ जिलानी अज़हरी शहर काज़ी भीलवाड़ा राजस्थान ने तकरीर में नशे से दूर रहने, ब्याज की रकम लेने व देने से बचने, विवाह में फिजूलखर्ची से बचने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती गुलाम मुस्तफ़ा नईमी काज़ी ए शहर रामनगर और संचालन मुफ्ती सलीम मिस्बाही सैफी मस्जिद नज्जारान भवानीगंज ने किया। सरपरस्ती मौलाना सय्यद गुलाम मुहिय्युद्दीन ने की। इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद आज़म, मौलाना अफजाल मोइन, मौलाना नाजिम, हाफ़िज़ मुजफ्फर हुसैन, सूफ़ी नाजिम, हाफ़िज़ उमर आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- समाज में बिगाड़ पैदा कर रही है बुराइयों को रोकना जरूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.