कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ढकुरूईया गांव स्थित नारायण वाटिका में महादेव सेवक संघ के संयोजन में सांस्कृतिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को समाज में एकता व संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। महादेव सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनीत त्रिपाठी एडवोकेट ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चैत्र मास में आज नवदुर्गा का पर्व की शुरूआत हुई है। इसी दिन का सनातन धर्म में भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ.हेडगेवार का जन्मदिवस, भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव और भगवान राम के राज्याभिषेक से भी यह तिथि जुड़ी हुई है। कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक कवि दुबे, नारायण त्रिपाठी, शिखर दुबे, चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.