गुड़गांव, सितम्बर 7 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से समाज और राष्ट्र के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महिला मंडल की ओर से इस वर्ष के पुरस्कार के लिए आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार समारोह 23 सितंबर को जैन विश्व भारती, लाडनूं (राजस्थान) में किया जाएगा। यह पुरस्कार उन महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने का प्रयास है, जिन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक अथवा प्रशासनिक क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुरस्कार का उद्देश्य ऐसी प्रतिष्ठित महिलाओं के कार्यों को प्रोत्साहन देना और समाज के सामने उनकी प्रेरणादायी उपलब्धियों को सम्मानित करना है। अखिल भारतीय तेरा...