गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। प्रताप विहार स्थित ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल में भाग्यशाली वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए परम जीत कौर, पत्रकारिता में रेखा अग्रवाल, शिक्षा की अलख जगाने वाली ज्योति द्विवेदी, डॉ. संगीता गुप्ता तथा बहादुरी के लिए सुमन सिंह सेंगर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जीजीआईसी विजय नगर की प्रधानाचार्या डॉ. विभा चौहान, विशिष्ट अतिथि लोनी थानाध्यक्ष ऋतु त्यागी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल्या वरमानी ने की। समिति की सदस्य निरुपमा त्रिपाठी, किरन जादौन,आशा सचान और शुभ्रा जैन ने अतिथियों को तिलक लगाकर, अंग वस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत...