गया, मई 10 -- शहर के एक निजी होटल में रविवार को सम्मान समारोह सह नि:शुल्क पाठशाला की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने किया। बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने "उम्मीद की पाठशाला" पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास सामाजिक परिवर्तन की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने की अपील भी की।

सम्मानित व्यक्ति एजुकेशन टाइम्स वेलफेयर ट्रस्ट की ओर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, मीडिया, खेल, समाजसेवा और सोशल मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। 60 बच्चों को नि:शुल्क वोकेशनल कोर्स उपलब्ध कराने हेतु रिलायंस मैनेजमेंट ...