चंदौली, अप्रैल 28 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में मंगलवार को समाजशास्त्र स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर छात्र-छात्राओं का समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि समाजशास्त्र केवल एक विषय नहीं बल्कि समाज को समझने और बेहतर बनाने का माध्यम है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाकर सफलता प्राप्त करने तथा महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने अपने संबोधन में बताया कि समाजशास्त्र मनुष्य, समाज, संस्कृति, सामाजिक परिवर्तन, संस्थाओं और मानवीय संबंधों का वैज्ञानिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.