गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड गढ़वा के रंका पंचायत के असेया गांव में पंचायत स्तरीय रंका पंचायत प्रीमियर लीग (आरपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि महर्षि वेद व्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी डॉ कुलदेव चौधरी, विशिष्ट अतिथि कार्डियो-न्यूरो फिजिशियन डॉ पीके वर्मा, समाजसेवी सुमेर कुमार चौधरी, विश्वनाथ राम, रामचरित्र चौधरी एवं हेमंती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ कुलदेव ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। खेल आपसी भाईचारा स्थापित करता है। मौके पर भोला चौधरी, शिवपूजन राम, मंगल चौधरी , छोटन चौधरी, नीतीश ठाकुर, रंजन तिवारी,अरुण तिवारी, जितेंद्र चौधरी, कुणाल पटेल, सत्येन्द्र चौधरी, श्यामकिशोर पासवान, राजबहादुर पासवान आद...