गुमला, जून 14 -- डुमरी। प्रखंड क्षेत्र के इरावल गांव में रविवार को सरना समाज के धार्मिक,आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं रोजगार संबंधी विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जगरनाथ भगत ने कहा कि समाज को मजबूत और संगठित बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। युवाओं को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज के विकास कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक में सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण, शिक्षा के प्रसार, संगठन विस्तार और नशापान से दूर रहने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- ककड़ोलता धार्मिक स्थल आदिवासी समाज की आस्था का प्रतीक है: शिव प्रकाश म...