कुशीनगर, जून 29 -- कुशीनगर, हिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पावानगर खंड द्वारा उच्चतम प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर मिश्र में वन विहार कार्यक्रम व खंड योजना बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने संगठन की आगामी गतिविधियों, शाखा विस्तार तथा समाज हित के कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया।मुख्य अतिथि जिला संघ चालक रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। संघ के कार्यों का विस्तार गांव-गांव तक करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- परिवार संस्था को सशक्त बनाने का संदेश उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका महत...