चतरा, जुलाई 1 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रजापति कुम्हार महासंघ की प्रखंड इकाई इटखोरी की संगठनात्मक बैठक रामलखन प्रजापति के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 जुलाई 2026 को जिला एवं प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 27 जुलाई को महाराजा प्रजापति दक्ष जी की जयंती समारोह के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर बैठक में प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रजापति, सचिव महादेव प्रजापति, कोषाध्यक्ष रामलखन प्रजापति, उपाध्यक्ष विजय प्रजापति, आदित्य प्रजापति, बृजेश प्रजापति, राजेश कुमार पंडित, कामदेव प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, मनोज प्रजापति, मीडिया प्रभारी महेश प्रजापति तथा कुलदीप प्रजापति सहित समाज के कई स...