प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- कुंडा, संवाददाता। जनसत्तादल के पधाधिकारियों, प्रधानों, बीडीसी व अन्य जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वह आम जनमानस के कार्यों को प्रेम के साथ निपटाएं। राजा भैया परिवार सर्व समाज को जोड़ने का काम करता है। दूसरी पार्टियां समाज को जाति धर्म, सम्प्रदाय के बीच बांटने का काम करती है। यह बातें कुंडा ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में मुख्य अतिथि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने कही। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष, बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि कुंडा, बाबागंज विधानसभा के चारों ब्लॉकों के हर गांव में बीडीसी सदस्यों को कार्य मिले हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार...