बिजनौर, जुलाई 23 -- भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज एवं हिन्द युवा महाशक्ति सेना के संयुक्त तत्वावधान में आज एक विशाल जन-जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ थाना कोतवाली, चांदपुर-नहटौर रोड से प्रातः 11 बजे हुआ तथा विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्राम रवाना हैवत में सम्पन्न हुई।रैली में हजारों की संख्या में लोगों एवं सैकड़ों वाहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति, घरेलू हिंसा, टूटते हुए पारिवारिक रिश्ते, महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरूकता तथा सामाजिक एकता के प्रति जनमानस को जागरूक करना था।रैली के दौरान देशभक्ति एवं प्रेरणादायक गीतों के साथ-साथ जन-जागरूकता के संदेश प्रसारित किए गए। प्रतिभागियों ने समाज को नशा मुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित एवं संस्क...