समाज को नशामुक्त करना सबकी जिम्मेदारी : डीएम
आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वापक नियंत्रण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- युवाओं में ब्राउन शुगर व गांजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.