आरा, मई 12 -- राही मासूम रजा का रचना संसार : एक अनुशीलन विषय पर व्याख्यान आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी हिन्दी विभाग में हिन्दी साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार राही मासूम रजा के रचना संसार पर आधारित राही मासूम रजा का रचना संसार : एक अनुशीलन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रो वज्रांग प्रताप केशरी ने की और संचालन वरीय अध्यापक प्रो नीरज कुमार ने किया।

कार्यक्रम का विवरण मौके पर वक्ताओं ने विस्तार से उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. जंग बहादुर पाण्डेय थे। शोधार्थी प्रीति राय ने भी उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि राही मासूम रजा केवल हिन्दी के महान उपन्यासकार ही नहीं, बल्कि उर्दू के अत्यंत प्रसिद्ध शायर भी थे। उन्होंने अप...