सिमडेगा, जनवरी 15 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरईबेड़ा मंडली में नव निर्मित जीईएल चर्च का संस्कार कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान, प्रार्थना और भक्ति गीतों के बीच गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा ने कहा कि चर्च केवल एक धार्मिक भवन नहीं, समाज को दिशा देने वाला प्रकाश स्तंभ है। उन्होंने कहा कि यहां से प्रेम, क्षमा, त्याग और सेवा का संदेश समाज में जाएगा। चर्च आने वाली पीढ़ियों को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने मंडली के सभी सदस्यों को एकजुट होकर समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चर्च का निर्माण ईश्वर के प्रति लोगों की अटूट आस्था और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह चर्च न केवल प्रार्थना का स्थान है बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य...