प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। आद्य पत्रकार देवर्षि नारद की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को हिंदुस्तानी एकेडेमी में विश्व संवाद केंद्र प्रयागराज काशी प्रांत की ओर से 'सामाजिक परिवर्तन में मीडिया की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि समाज को जगाना ही सच्ची पत्रकारिता है। पत्रकारों को दीपक की तरह स्वयं जलकर समाज में वैचारिक प्रकाश फैलाना पड़ता है। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार योगेश नारायण दीक्षित ने कहा कि पत्रकारिता अपने मूल उद्देश्य से भटककर व्यावसायिकता की ओर बढ़ रही है। इस अवसर पर डॉ. मुरारजी त्रिपाठी, आशीष, रमेश, राकेश, चारूमित्र, रितेश, विष्णु, कृष्ण मनोहर, आदित्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...