कन्नौज, जनवरी 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों ने समाज को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 30 जनवरी से 13 फरवरी तक पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष का अभियान राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित हो रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाना, फैली हुई भ्रांतियों को दूर करना तथा भेदभाव को समाप्त करना है। अभियान के दौरान जिले के सभी ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, स्कूलों, नगर पालिका तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जन समु...