मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एलएनटी कॉलेज में शुक्रवार से 'मिथ, सोसायटी एंड कल्चरल नैरेटिव्स इन इंडियन इंग्लिश लिटरेचर' विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। इसका उद्घाटन करते हुए बीआरए बिहार विवि के कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि सभ्यता केवल स्मारकों से नहीं, बल्कि कथाओं और मिथकों से याद की जाती हैं। रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्य आज भी समाज को कर्तव्य, त्याग, नेतृत्व और नैतिकता का संदेश देते हैं। कहा कि यह संगोष्ठी साहित्य, संस्कृति और अकादमिक शोध को नई दिशा देगी।

संगोष्ठी के उद्देश्य प्राचार्या प्रो. ममता रानी ने कहा कि भारतीय अंग्रेजी साहित्य में रामायण, महाभारत, पुराणों और लोक परंपराओं से प्रेरित सांस्कृतिक चेतना आज भी जीवंत हैं। संगोष्ठी का उद्देश्य इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। संचालन ...