देवघर, जनवरी 26 -- सोनारायठाढ़ी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिंझा पंचायत अंतर्गत कोल्हड़िया गांव में रविवार को गोड्डा के पूर्व सांसद सूरज मंडल ने समाज को एकजुट करने के लिए पिछड़ा समाज की बैठक की। समाज के हितों व हक पर विचार करते हुए पिछड़ा संघर्ष समिति के गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में देवघर जिला आजसू के त्रिवेणी वर्मा, जयकांत मंडल, पूर्व मुखिया दिलीप मंडल, रामलाल मंडल समेत देवघर व दुमका से काफ़ी संख्या में पिछड़ा समाज के लोग पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...