कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- नगर पंचायत चरवा स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर जरूरतमंदों को फल व मिठाई का वितरण भी किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि आज देश भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री महान दलित नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगजीवन राम जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। बाबूजी ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया। देश के कृषि मंत्री व रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, हरित क्रांतिकारी और 1971 के युद्ध में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.