बेगुसराय, फरवरी 25 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सीआरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय भगतपुर में शिक्षा समिति के सभी सदस्यों का तीन दिवसीय गैरआवासीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें भगतपुर, मनसेरपुर, तुलसीटोल सहित सात विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान आकाश कुमार, संभाग प्रभारी ज्ञान प्रकाश, प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, मास्टर प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र कुमार, चांदनी कुमारी, प्रधानाध्यापक सहदेव प्रसाद,दीपक कुमार, दिलीप सिंह, नकुल कुमार, होमोलाल महेंद्र, कुणाल कुमार, रेखा कुमारी, नूतन कुमारी, उत्तम झा, राजीव कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे। प्र...