मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- सरैया, हिसं। बसरा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण एवं युवा महिला विकास विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरैया सीडीपीओ उर्वशी कुमारी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। संस्था के संस्थापक डॉ. परमेश्वर ओझा ने महिलाओं को शिक्षा व जागरूकता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी व आशा को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएचओ मधु कुमारी, शिल्पी राज, अशोक सिंह, परितोष कुमार व दीपक कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। उधर सरैया स्थित नारायण सेवा स्थली में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक परिवर्तन, कैरियर गाइडेंस, सामाजिक सुरक्षा एवं शारीरिक स्वच्छता पर कार्...